उत्तराखंड में भीषण हादसा : रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 4.2 फ्लाईओवर के समीप उस समय हुआ, जब टनकपुर डिपो की उत्तराखंड रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा। सभी घायलों का उपचार जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे में शामिल अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे में मृतकों की पहचान

  • अहान (18 वर्ष), पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
  • फहीम (35 वर्ष), पुत्र अमानत
  • एक अन्य मृतक की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है।

हादसे में घायल

  • सोहने लाल (25), निवासी हरदोई
  • शराफत (42), निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
  • शबाना (35), निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद
  • अनु (18), निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 29250 बच्चों को पिलायी गयी जीवनरक्षक खुराक

Mon Jun 29 , 2026
पौड़ी : राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जनपदभर में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के 29250  बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलायी गयी। जिला अस्पताल पौड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!