टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी

पोखरी (चमोली)। भाजपा नगर मंडल पोखरी की ओर से पूर्व सैनिक सभागार में नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत की अध्यक्षता में शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संगठन में एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि टिकट किसी को भी मिले, सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है और सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

मंडल प्रभारी अनूप सिंह नेगी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहना होगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, वन सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. मातबर सिंह रावत, नारायण सिंह, सभासद कुसुम कंडारी, महिला आयोग सदस्य वत्सला सती, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता चमोला, मीनू रावत, अनूप चंद्र रौतियाल आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, ₹219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Sat Jul 4 , 2026
ऋषिकेश/देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देहरादून जनपद की ₹219 करोड़ से अधिक लागत की 51 विकास […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!