कोटद्वार: ₹147.90 लाख की लागत से मोटाढांग पेयजल योजना के अंतर्गत नलकूप का शिलान्यास

कोटद्वार  : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार  ने कोटद्वार विधानसभा के वार्ड नं० 31 पदमपुर मोटाढांग के ग्राम उमरावनगर में ₹147.90 लाख की लागत से उत्तराखंड जल संस्थान राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत मोटाढांग पेयजल योजना के तहत नलकूप का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मोटाढांग पेयजल योजना के अंतर्गत स्थापित होने वाला यह नलकूप क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित अनेक योजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद सौरव नौडियाल, अमित नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सिमरन बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद केष्टवाल, कमल नेगी, जन कल्याण विकास समिति उमरावनगर के उपाध्यक्ष पंकज नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र बालोदी, सदस्य गुड्डा दास, वरिष्ठ जन प्रकाश चंद्र देवरानी, हरीश चंद्र जोशी एवं विमला शुक्ला, मंदिर समिति के संरक्षक जगमोहन सिंह रावत, मंदिर समिति की अध्यक्ष बीना भट्ट, सदस्य मीनाक्षी जुयाल सहित समस्त उमरावनगरवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण पेयजल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नलकूप निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया तथा विकास कार्यों के लिए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल

Sun Jul 5 , 2026
टनकपुर। उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का रविवार को शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के टनकपुर स्थित शारदा पर्यटक आवास गृह से प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से भगवान शिव के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!