कपकोट में सरयू नदी में बहा सात वर्षीय बालक, तलाश जारी

बागेश्वर : जनपद के कपकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक सरयू नदी में बह गया। घटना राकेश शिवालय के समीप की बताई जा रही है, जहां बालक नदी के तेज बहाव में अचानक बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बालक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। नदी के आसपास के क्षेत्रों में गहन खोजबीन की जा रही है।

स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया भी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रशासन ने बताया कि बालक की खोज के लिए सभी संभावित स्थानों पर अभियान लगातार जारी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन तेज, जंतर-मंतर पर जुटी बड़ी भीड़, संसद भवन के पास प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे!

Mon Jul 20 , 2026
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर रविवार को जंतर-मंतर से संसद तक प्रस्तावित “संसद चलो” मार्च से पहले राजधानी दिल्ली में आंदोलन ने जोर पकड़ लिया। संगठन के अनुसार जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। इस बीच संसद भवन के समीप […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!