मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में आयोजित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन लगातार तीसरे दिन भी उत्साहपूर्ण वातावरण में जारी रहा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार को आयोजित चयन ट्रायल में नगर पालिका परिषद पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, पाबौ, खिर्सू, एकेश्वर, पोखड़ा तथा नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र के 08 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग में कुल 255 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षकों, ब्लॉक समन्वयकों तथा खेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिव भक्तों के उपचार के लिए 32 स्थानों पर लगाए गए है स्वास्थ्य शिविर

Fri Jul 31 , 2026
कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार आज कांवड़ यात्रा के प्रथम दिन 446 शिवभक्तों का किया गया निशुल्क उपचार हरिद्वार : पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!