खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

पीपलकोटी। चमोली जिले के पीपलकोटी में टनल हादसे के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को बेहद खराब मौसम के बावजूद मौके पर पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कराई गई।

मुख्यमंत्री धामी मौके पर पहुंचकर टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से बचाव कार्य की मौजूदा स्थिति, सामने आ रही चुनौतियों और श्रमिकों तक पहुंचने के प्रयासों की जानकारी भी लेंगे। इसके बाद वह रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत और बचाव कार्य में जुटी सभी एजेंसियां समन्वय के साथ युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं। प्रशासन की ओर से भी मौके पर लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

Fri Aug 14 , 2026
नई दिल्ली : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!