कोटद्वार : दीपावली पर बाजारों में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, बांटी मिठाई

कोटद्वार : दीपावली के पावन अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कोटद्वार के प्रमुख बाजारों का पैदल भ्रमण कर क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, दुकानदारों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
 
इस दौरान उन्होंने दुर्गापुरी बाजार, पटेल मार्ग, बदरीनाथ मार्ग, झंडा चौक, देवी रोड, नजीबाबाद रोड, मालिनी मार्केट और स्टेशन रोड सहित विभिन्न बाजारों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच मिठाई वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
 
इस अवसर पर नेगी ने कहा कि दीपावली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से सभी परिवारों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
 
उन्होंने क्षेत्रवासियों से दीपावली सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल मनाने की अपील भी की। बाजार भ्रमण के दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : डांगी में हर माह की 05 तारीख को ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे प्रशासक

Sun Nov 8 , 2026
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल की ग्राम पंचायत डांगी में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और जनसुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित बैठक आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत प्रशासक प्रत्येक माह की 5 तारीख को पंचायत […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!