दर्दनाक हादसा : 7 साल की मासूम को तेज रफ्तार जीप ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

देहरादून : दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को खुशहालपुर (सहसपुर कोतवाली क्षेत्र) में एक दर्दनाक हादसा हुआ। गुरुद्वारे के निकट सड़क पार कर रही 7 वर्षीय मासूम तसमीया को बिना नंबर प्लेट वाली काली रंग की तेज रफ्तार जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद जीप का चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रख दिया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार, तसमीया के पिता रफाकत खुशहालपुर में घर के पास अंडे की ठेली लगाते हैं। बच्ची उसी के आसपास खेल रही थी और सड़क पार करने लगी थी, तभी देहरादून दिशा से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक जस्सोवाला रोड की ओर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही सहसपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव अपने कब्जे में लिया।

सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना वाली जीप दिख रही है, लेकिन उस पर नंबर प्लेट नहीं है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर रहा है। फिर भी पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। जस्सोवाला से जमनीपुर और बरोटीवाला तक के रास्तों के आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है तथा आसपास के थानों में सूचना दी गई है।

हादसे के बाद तसमीया के पिता रफाकत अपनी लहूलुहान बेटी को देखकर बेहोश हो गए। माता-पिता का रोना नहीं थम रहा है। गांव के प्रधान आजम, शाहनवाज खान, अलादीन, शहजाद, नदीम आदि ने पुलिस से चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ रात में वाहनों की जांच बढ़ाने की मांग की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमालयन ओ टू टिहरी लेक फेस्टिवल ने हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स आगराखाल से कसमोली बर्ल्ड ट्रैक से कराया परिचित, 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Sun Mar 8 , 2026
“हिमालयन ओ–2 टिहरी लेक फेस्टिवल में आगराखाल–कसमोली ट्रैकिंग का शुभारंभ, 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा” “हिमालयन ओ–2 टिहरी लेक फेस्टिवल ने कराया आगराखाल–कसमोली के सुंदर ट्रैकिंग रूट से परिचय” “बांज-बुरांश के घने जंगलों के बीच आगराखाल–कसमोली ट्रैक बना आकर्षण का केंद्र” टिहरी : कोटी कॉलोनी, टिहरी में साहसिक खेलों, पर्यटन, […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!