भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 06 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

कोटद्वार : भाबर स्थित भगवन्त ग्लोबल विश्वविद्यालय में मोहाली स्थित एक कम्पनी के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइब आयोजित की गयी जिसमें कम्प्यूटर विभाग के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी गुरजंट सिंह ने बताया कि कम्प्यूटर विभाग के पांच व कामर्स विभाग से एक विद्यार्थी कुल 6 ( श्रद्धा बंगारी, ईशा रावत, दिया नेगी, संजना रावत, मयंक सैनी व चेतना कुकरेती) छात्र – छात्राओं को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयन प्रक्रिया का आधार प्राथमिक परिचय, समूह चर्चा तथा साक्षात्कार रहा।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह, डॉ. आशा सिंह, डॉ. विभांशु विक्रम एवं कुलपति प्रोफे०(डॉ.) पी.एस.राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित छात्र – छात्राओं को बधाई दी, साथ ही उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति के अलावा सहायक कुलसचिव अरुण, डीन डॉ. के. सरवानन, कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष विकास पाल, सुमन मैंदोला, शैलेश चमोली, कमल जोशी व कम्पनी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहकारी देयों की वसूली धीमी होने पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, 50 प्रतिशत से कम वसूली पर सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश

Sat Mar 14 , 2026
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर सरकारी देयों की वसूली में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जतायी कड़ी नाराजगी, कहा, बेहतर प्रदर्शन करने वाली समितियों को किया जाएगा सम्मानित 20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!