माफियाओं के इशारे पर उत्तरकाशी के लोगों का नाम लेकर कांग्रेस कर रही गैरसैंण का विरोध – उत्तराखण्ड विकास पार्टी

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी: उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने कांग्रेस के गैरसैंण राजधानी को लेकर हरक सिंह के बयान पर नाराजगी जताई है। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि भाजपा के साथ साथ कांग्रेस भी राजधानी गैरसैंण नहीं चाहती है, इसी लिए कांग्रेस के नेता हरक सिंह उत्तरकाशी और पुरोला के लोगों का हवाला देते हुए गैरसैंण राजधानी का विरोध कर रहे हैं, जबकि गैरसैंण राज्य के बीचों बीच स्थित है।

उन्होंने कहा कि सवाल अगर उत्तरकाशी के लोगों की दूरी का है, तो देहरादून तो कुमाऊं के पिथौरागढ़ अल्मोड़ा चंपावत से तीन दिन की दूरी पर है ,आखिर उनकी इस विपदा का सवाल कौन उठायेगा? उन्होंने कहा कि क्या इस राज्य में कुमाऊँ की जनता की सहूलियत की कोई अहमियत नहीं है ? उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस मिल कर कुमाऊँ का हक मार रहे हैं और इस वजह से कुमाऊँ विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ रहा है।

मुजीब नैथानी ने कहा कि माफिया तंत्र राजधानी गैरसैंण नहीं बनाना चाहता है, इसलिए हरक सिंह लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं। हरक सिंह जैसे लोगों की सोच के चलते ही गैरसैंण राजधानी नहीं बन पाई है ऐसे में ऐसे लोगों को राजनैतिक संन्यास दिलवा देना ही उत्तराखण्ड के भले में है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैस सिलेंडर पाने को महामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग

Sun Mar 15 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। एलपीजी गैस को लेकर लोगों में मची अफरा तफरी के बीच लोग एक सिलेंडर पाने को लेकर घंटों लाइन में खड़े रहने को विवश होते जा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर ईरान-इजराइल युद्ध के चलते एलपीजी गैस और ईंधन के संकट की बातें जोरदार ढंग से फैल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!