ऑपरेशन प्रहार के तहत कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई, चार फरार वारंटी गिरफ्तार

कोटद्वार : पौड़ी गढ़वाल में चल रहे पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

इसी निर्देश के तहत कोटद्वार कोतवाली पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या 5096/2023, मु0अ0सं0–20/2023 से संबंधित चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 और 452 से संबंधित है।

पुलिस ने रूबिना (25 वर्ष), मौहम्मद हाशिम (26 वर्ष), कासिम (30 वर्ष) और मौहम्मद नाजिम (24 वर्ष) निवासी लकड़ी पड़ाव, रशीदिया मस्जिद क्षेत्र कोटद्वार को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद कुमार चपराना, हेड कांस्टेबल करन कुमार, कांस्टेबल कुलदीप तथा होमगार्ड रश्मि शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोखड़ा क्षेत्र में गुलदार के आतंक से निपटने को वन विभाग सख्त, पकड़ने और आवश्यकता पड़ने पर मारने की अनुमति

Sat Apr 4 , 2026
पौड़ी : विकासखंड पोखड़ा क्षेत्र में बढ़ती मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने त्वरित एवं कड़े कदम उठाए हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक द्वारा जनसुरक्षा, विशेष रूप से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित  क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को पकड़ने के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!