हेमकुंड साहिब यात्रा : पर्यावरण संरक्षण और बेहतर व्यवस्थाओं पर जोर

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी हेमकुंड साहिब और लोकपाल यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यावरण संरक्षण और बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में एनजीटी के मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर पेयजल, स्वच्छता और प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा।

इको डेवलपमेंट कमेटी को खच्चरों के लीद और प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान के निर्देश देते हुए कूड़ा या प्लास्टिक जलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए विस्तृत योजना तैयार करने को कहा गया। जिला पंचायत को यात्रा मार्ग पर “क्या करें और क्या न करें” से संबंधित पंपलेट और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, जबकि वन विभाग को पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। पशुपालन विभाग को घोड़े-खच्चरों के लिए स्वास्थ्य शिविर, दवाइयों और नियमित जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीएम ने जल संस्थान को श्रद्धालुओं और पशुओं के लिए पर्याप्त गर्म पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए। घांघरिया में घोड़े-खच्चरों के लिए बड़े शेल्टर बनाने के लिए संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा। यात्रा के दौरान साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था, पार्किंग और पर्यावरण के अनुकूल विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

गौरतलब है कि 23 मई  को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से यात्रा को सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भकुनी, इको डेवलपमेंट कमेटी अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चैहान, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राहुल राय स अन्य समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद

Sun Apr 26 , 2026
वॉशिंगटन डीसी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन डीसी में कल रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी से पहले एक संदिग्ध “कई हथियारों से लैस” ने सुरक्षा चौकी पर हमला किया। ट्रंप को तुरंत मंच से नीचे उतारा गया और वे तथा उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!