टिहरी झील में तूफान का कहर, फ्लोटिंग हटमेंट टूटे, SDRF ने 22 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

नई टिहरी : शनिवार देर शाम टिहरी झील में डोबरा-चाटी क्षेत्र के पास तेज आंधी-तूफान ने अचानक कहर बरपाया, जिससे झील में बने फ्लोटिंग हटमेंट क्षतिग्रस्त होकर बह गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई।

आपदा कंट्रोल रूम टिहरी को शाम करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम को अलर्ट किया गया। कोटी कॉलोनी स्थित SDRF पोस्ट से उपनिरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा कि तेज तूफान के चलते फ्लोटिंग हटमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। SDRF ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई तेज कर दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुल 22 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी को पर्यटन विभाग की बोट के माध्यम से कोटी कॉलोनी पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने क्षेत्र में मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने और झील क्षेत्र में अनावश्यक गतिविधियों से बचने की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : नशा तस्करी पर कार्रवाई, 60 पव्वे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun May 3 , 2026
पौड़ी गढ़वाल : पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एक व्यक्ति को 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।  पौड़ी जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!