जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून और ड्रग विभाग का ‘छापा’: कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

देहरादून : सेफ ड्रग्स : सेफ लाइफ अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड स्थित कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के अध्यक्ष एवं जिला जज प्रेम सिंह खिमाल के निर्देश पर की गई। निरीक्षण टीम का नेतृत्व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सीमा डुँगराकोटी ने किया।

ड्रग विभाग से वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मनेन्द्र सिंह राणा, औषधि निरीक्षक अमित आज़ाद (रुद्रप्रयाग) और ऋषभ धामी (टिहरी) भी टीम में शामिल रहे।

मदान मेडिकोज में गंदगी, अव्यवस्था और प्रतिबंधित कफ सिरप की 18 पेटियां मिलीं

टीम ने सबसे पहले मदान मेडिकोज (प्रो० विकास पाल) का निरीक्षण किया, जहां स्टोर में भारी गंदगी, दवाइयों का अव्यवस्थित भंडारण और प्रतिबंधित कफ सिरप की 18 पेटियां पाई गईं। टीम ने दो दवाइयों के नमूने भी लिए और साफ–सफाई व उचित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।

रिया मेडिकोज में रख-रखाव ठीक, लेकिन दवाइयाँ फर्श पर मिलने पर चेतावनी

रिया मेडिकोज (प्रो० गौरव बक्शी) में दवाइयों के रख-रखाव की स्थिति सामान्य मिली, किंतु कुछ दवाइयाँ फर्श पर रखी मिलीं। टीम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

मेड एट डोर मेडिकोज में भारी लापरवाही, स्टोर तत्काल बंद कराया गया

मेड एट डोर मेडिकोज (प्रो० आंचल शर्मा) में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले और कई दिनों से अनुपस्थित रहने की बात सामने आई।
निरीक्षण के दौरान—

फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं मिला

बड़ी संख्या में एक्सपायर दवाइयाँ रैक पर मिलीं

नारकोटिक्स दवाओं का रजिस्टर मौजूद नहीं था

कई दवाइयाँ फर्श पर पड़ी थीं

गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर स्टोर को मौके पर ही बंद कराया गया और दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई।

एस.आर. फार्मा में एक्सपायर दवाइयाँ, नारकोटिक्स रजिस्टर नहीं; एक अवैध स्टोर सील

एस.आर. फार्मा (प्रो० निशु गोयल) में फ्रिज और रैक दोनों जगह कई एक्सपायर दवाइयाँ मिलीं, साथ ही नारकोटिक्स रजिस्टर भी मौजूद नहीं था।
कॉम्पलेक्स के एक अन्य स्टोर का निरीक्षण किया गया, जहां गंदगी और सीलन पाई गई। स्टोर बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था, जिसे टीम ने मौके पर ही सील करा दिया।

हर माह होगा संयुक्त निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिले में सुरक्षित और मानकों के अनुरूप दवाई उपलब्ध हो सके, इसके लिए हर माह ड्रग विभाग के साथ इसी प्रकार औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित मेडिकल स्टोरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून और ड्रग विभाग का ‘छापा’: कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए का एक्शन, 72 बीघा में फैली अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त,विकासनगर-सहसपुर और सेलाकुई के इलाकों में कड़ी कार्रवाई

Fri Dec 12 , 2025
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को और तेज कर दिया है। नियोजित एवं सुरक्षित शहरी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एमडीडीए की टीम ने विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, होरोवाला रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!