सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने जिला प्रशासन एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया द टीचर ऐप का किया शुभारंभ

  • जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है द टीचर ऐप
हरिद्वार :  हरिद्वार जनपद के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट तथा प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारती एयरटेल फाउण्डेशन, नीति आयोग एवं जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन शिक्षक प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ आज विकास भवन रोशनाबाद सभागार में आयोजित किया गया। यह शिक्षक विकास कार्यक्रम ’द टीचर एप्प’ के माध्यम से समावेशी और प्रभावी शिक्षण वातावरण के निर्माण हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा के अनुरूप आवश्यक कौशलों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों और विविध पद्धतियों के माध्यम से शिक्षकों की क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। कार्यक्रम में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफ.एल.एन), डिजिटल शिक्षण, कक्षा प्रबंधन और नवीन शैक्षणिक विधाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी,हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र ने इस पहल को शिक्षकों की क्षमता-वृद्धि के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे जिले में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ बनाने के साथ ही डिजिटल शिक्षण के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकी संसाधन शिक्षकों को उपलब्ध होंगे साथ ही ’द टीचर एप्प’ के उपयोग से जिले के शिक्षकों को उच्च-गुणवत्ता वाले डिजिटल शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे एफ.एल.एन., डिजिटल शिक्षण, कक्षा प्रबंधन और नवीन शिक्षण पद्धतियों के स्तर को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
कार्यक्रम को दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों का समुचित उपयोग करने हेतु जिले सभी शिक्षको से ’द टीचर एप्प’ का उपयोग करने का आवाह्न किया। जिला शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने भी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।उन्होने अपने वक्तव्य में कहा कि तकनीक-आधारित प्रशिक्षण से शिक्षकों में आत्मविश्वास, नवाचार की प्रवृत्ति तथा कक्षा प्रबंधन की दक्षता में वृद्धि होगी।
डायट रुड़की (हरिद्वार) के प्राचार्य मेराज अहमद ने कहा कि शिक्षक ही शिक्षा प्रणाली की आधारशिला हैं। यदि शिक्षक निरंतर सीखते रहेंगे तो संपूर्ण शिक्षण व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः परिलक्षित होगा। उन्होंने डीएलएड प्रशिक्षुओं से भी इस मंच का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ’द टीचर एप्प’ पर उत्तराखंड राज्य के चैनल की भी चर्चा की गयी, जिससे शिक्षकों को कभी भी, कहीं भी ऐप डाउनलोड कर अनुकूलित डिजिटल शिक्षण संसाधनों तक पहुंच प्राप्त होगी।  इस कार्यक्रम में नीति आयोग से प्रतिनिधि के रूप में ले. कर्नल जितेन्द्र कुमार वर्मा ने वर्चुअली प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के लिए नई तकनीकों और नवीन शिक्षण विधियों को समावेशित कर प्रभावी शिक्षण पर विशेष बल दिया।  एससीईआरटी के असिस्टेंट डायरेक्टर केएल बिजल्वाण ने ’द टीचर एप्प’ के माध्यम सेे जिले के समस्त शिक्षको की क्षमतावृद्धि किये जाने पर जोर दिया। 
भारती एयरटेल फाउंडेशन की प्रतिनिधि वीणा त्यागी ने बताया कि ’द टीचर एप्प’ शिक्षणशास्त्र, नेतृत्व, भाषा, सह-शैक्षणिक क्षेत्रों और सामाजिक विज्ञानों में उच्च-गुणवत्ता युक्त शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराता है, यह स्व-गति आधारित पाठ्यक्रमों को इंटरैक्टिव वेबिनार के साथ एकीकृत करता है जिससे शिक्षकों को शोध-आधारित नवाचारों को सीधे कक्षा में लागू करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों, एवं डायट प्रशिक्षुओं को “दी टीचर एप्प” का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संजय वत्स , प्राथमिक शिक्षक को भी प्रोएक्टिव टीचर की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। एयरटेल की तरफ से जोनल मैनेजर सुमित शांडिल्य ,हम्माद अहमद सिद्दिकी ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।  कार्यक्रम में संतोष रावत ने मंच संचालन किया।


Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोर्ट के फैसले के बाद भावुक हुए केजरीवाल, मीडिया से बातचीत में रो पड़े

Fri Feb 27 , 2026
दिल्ली : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को आरोपमुक्त (discharged) कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष (सीबीआई) द्वारा […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!