कोटद्वार : धोखाधड़ी एवं घटतोली के मामलों में फरार 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। 

 

इसी क्रम में थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या 01/2020, धारा 420, 467, 468 भारतीय दण्ड संहिता एवं धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित फरार वारण्टी लोकेश थापा को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय ACJM कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 2088 /2024, धारा-24 बाट माप तोल से संबंधित फरार वारण्टी नईम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार वारंटी का विवरण:

1. लोकेश थापा पुत्र वीरू थापा, निवासी नेपाल।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BEL की CSR पहल : कोटद्वार में दिव्यांगजनों को मिली इलेक्ट्रिक और नॉर्मल व्हीलचेयर

Wed Jun 17 , 2026
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), कोटद्वार द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!