गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन

गोपेश्वर (चमोली)। गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार गोपेश्वर में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने जल संस्थान को गैरसैंण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए जल भंडारण क्षमता बढ़ाने, समर्पित पेयजल परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने और पुलिस बैरक के लिए अलग पेयजल लाइन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को भराड़ीसैंण हेलीपैड निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत हेलीपैड की बाउंड्री वॉल का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। डीएम ने शहरी विकास विभाग और जिला पंचायत को विधानसभा सत्र के दौरान जरूरत के अनुसार मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था करने तथा स्थायी शौचालय निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा विभाग को संबंधित विद्यालयों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने को कहा गया। पूर्ति विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि विधानसभा सत्र का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता

Mon Jul 27 , 2026
कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर नगर पालिका क्षेत्र के सुभाषनगर के पास बना काजवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। काजवे पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ सतह होने से वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। मुख्य बाजार से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित यह काजवे गढवाल़-कुमाऊं को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!