घरेलू गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 78 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण; 3 सिलेंडर जब्त

पौड़ी : जनपद में घरेलू गैस की कमी की अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है। उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस बुकिंग के लिए ऑनलाइन माध्यम जैसे कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टोल फ्री नंबर या एसएमएस का उपयोग करें। बुकिंग के बाद निर्धारित समयावधि में डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है, इसलिए अनावश्यक रूप से एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की नियमित निगरानी करें, किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही इस संबंध में जारी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें, ताकि आमजन तक सही जानकारी पहुंच सके।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने व अनियमितताओं पर अंकुश हेतु जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग ने व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों व विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

अभियान के तहत जनपद में कुल 78 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 10 गैस गोदाम व 68 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कोटद्वार में 2 गैस गोदाम, दुगड्डा में 1, कोट–खोलाचौरी में 1 गैस गोदाम व 5 प्रतिष्ठान, चेलूसैंण में 5 प्रतिष्ठान, पाबौ में 1 गैस गोदाम व 20 प्रतिष्ठान, धुमाकोट में 8 प्रतिष्ठान, लैंसडाउन में 3, लक्ष्मणझूला में 8, नौगांवखाल में 1 गैस गोदाम व 8 प्रतिष्ठान, थलीसैंण में 1 गैस गोदाम तथा उफरैंखाल में 2 गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया। वहीं पौड़ी में 1 गैस गोदाम, 11 व्यवसायिक प्रतिष्ठान और अनियमितता पाए जाने पर 3 सिलेंडर जब्त किए गए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुलदार के हमले के बाद प्रशासन सतर्क, जनसुरक्षा के लिए समन्वय बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Fri Mar 20 , 2026
पौड़ी : विकास खंड कोट के ग्राम बलमाना में 09 मार्च को गुलदार (तेंदुआ) के हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु की दुखद घटना के बाद क्षेत्र में उत्पन्न भय और जनसुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी की अध्यक्षता में विकासखंड सभागार कोट में एक महत्वपूर्ण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!