अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

  • टीबडी रेलवे अंडर ब्रिज (आंबेडकर चौक) के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण
  • नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • जनपद ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा, आगामी कांवड़ मेले एवं कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण
हरिद्वार : प्रदेश में किसी भी सरकारी भूमि पर, सड़क किनारे, फुटपाथ पर एवं सार्वजनिक स्थलों पर कोई अतिक्रमण न हो इसके निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।जिसके तहत आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में टीबड़ी रेलवे अंडर ब्रिज (आंबेडकर चौक) के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गयी 40 से 45 के लभग बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को रेलवे प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने अवगत कराया है कि रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का सहयोग मांगा गया था, जिसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में पुलिस, जिला प्रशासन एवं रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्यवाही की गई, इस कार्यवाही के दौरान 40 से 45 अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि वर्तमान में संचालित हो रही चार धाम यात्रा, आगामी कांवड़ मेले एवं कुंभ मेले को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सरकारी भूमि, सड़क किनारे, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में सीओ सदर एसपी बलूनी, रेलवे डिवीजन इंजीनियर अनूप कुमार, रेलवे सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, पटवारी रविकांत सहित भारी संख्या में पुलिस बल मजूद रहे।







Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Tue Jun 23 , 2026
प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत, यात्रा का आनंद लेने की अपील कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!