आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल, लैंसडाउन ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 25 छात्र छात्राएं शामिल हुए, जिनका रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 

विद्यालय के छात्र आयुष मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान, विराज सोंधी ने 96% अंक लेकर द्वितीय स्थान एवं अक्षिता रौतेला ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान  प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

25 में से 06 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक व 09 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए जो कि स्कूल के लिए एक नया कीर्तिमान है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि यह सफलता स्कूल प्रबंधन के सतत मार्गदर्शन, शिक्षकों के परिश्रम, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी विद्यार्थी भविष्य में निरंतर और अधिक ऊँचाइयों को प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध एवं तत्पर है। साथ ही, उनके नैतिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए और अधिक अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे एक सशक्त, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CBSE Class 10th Result 2026 OUT: सीबीएसई सेकेंडरी रिजल्ट जारी, DigiLocker एवं SMS से करें चेक, 93.70% पास

Thu Apr 16 , 2026
नई दिल्ली: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से cbse.gov.in और cbseresults.nic.in […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!