संजीवनी शिखर औली में बद्री-केदार मंदिर समिति ने फहराया ‘बद्री ध्वज’

ज्योतिर्मठ । ​विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली के संजीवनी शिखर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने ‘बद्री ध्वज’ (बद्रीनाथ धाम का पवित्र झंडा) चढ़ाकर आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न और सफल संचालन की कामना की। यह पहला अवसर है जब मंदिर समिति द्वारा संजीवनी शिखर पर विधिवत ध्वज चढ़ाया गया है। इस दौरान भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लेते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र के साथ ही यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं और इस ध्वजा रोहण के साथ ही समिति के कर्मचारी अब पूर्ण समर्पित भाव से यात्रा व्यवस्थाओं में जुट जाएंगे। इस धार्मिक आयोजन के दौरान अजय सती और संदीप कपरुंवाण, राकेश नेगी सहित मंदिर समिति के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर 

Fri Apr 3 , 2026
देहरादून : जनपद में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए मैसर्स हीरा गैस सर्विस के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में लंबे समय से उक्त गैस एजेंसी के विरुद्ध वितरण संबंधी अनियमितताओं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!