कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस से पूर्व वीर सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

कोटद्वार : कोटद्वार विधानसभा के दुर्गापुर स्थित हल्दी हाथ वेडिंग प्वाइंट में 19 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के सौजन्य से वीर सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी जनों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कारगिल के वीरों का शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा, “मैं एक सैनिक की बेटी हूं। बचपन से ही मैंने अपने पिता से अनुशासन, राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के संस्कार प्राप्त किए हैं। सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, समर्पण एवं संघर्ष को मैंने बहुत निकट से देखा और समझा है। इसलिए पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और शहीद परिवारों का सम्मान मेरे लिए केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि गर्व, सम्मान और भावनात्मक दायित्व का विषय है।”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां के सैनिकों ने प्रत्येक युद्ध में अदम्य पराक्रम का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। पूर्व सैनिकों का अनुभव समाज और युवा पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर है तथा ऐसे सम्मान समारोह युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भाव जागृत करने का सशक्त माध्यम हैं।

मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, अनुशासन और पराक्रम का प्रतीक है। उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश को अनेक वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से सैनिकों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की अद्वितीय वीरता, शौर्य और साहस का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सैनिकों का सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के प्रति हमारी कृतज्ञता की सच्ची अभिव्यक्ति है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल जी. एस. नेगी, जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली, मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत, कर्नल जे पी ध्यानी, दर्जाधारी राज्य मंत्री राजेन्द्र अंथवाल, इफको चेयरमैन उमेश त्रिपाठी, सुमन कोटनाला, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, प्रेम खंतवाल, आशीष रावत, प्रदीप बलूनी, सतीश देवरानी, प्रमोद केष्टवाल, सुदर्शन सिंह, शैलेंद्र रावत, दीपक रावत, विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, सैनिक परिवार, जनप्रतिनिधि, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : 22 व 23 जुलाई के अतिवृष्टि अलर्ट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

Sun Jul 19 , 2026
पौड़ी : मौसम विभाग द्वारा 22 जुलाई के लिए ऑरेंज तथा 23 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में रविवार को अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!