भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष

गोपेश्वर (चमोली)। जिला चमोली बार एसोसिएशन, गोपेश्वर के वर्ष 2026-27 के चुनाव में भरत सिंह रावत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ, जबकि शेष सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भरत सिंह रावत को 48 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भवान सिंह चौहान को 36 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भारत सिंह रावत ने 12 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इस तरह रावत इस पद फिर निर्वाचित हुए हैं।

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रैजा चौधरी, सचिव पद पर  मनवर सिंह सजवाण सह सचिव पद पर चंद्रशेखर सिंह नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष का पद चुनाव ही नहीं हुआ। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संदीप सिंह फरस्वान, जयइंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह टोलिया, राकेश चंद्र पुरोहित, राजेश्वरी रावत, शालिनी पुष्पवाण गीता गीता बिष्ट निर्वाचित हुए हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन

Sun Jul 12 , 2026
देहरादून। नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस (15 जुलाई) के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में “स्पेक्ट्रम ऑफ ऑन्को-रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरीज” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक चिकित्सकों ने सहभागिता कर कैंसर शल्य चिकित्सा के उपरांत पुनर्निर्माण संबंधी आधुनिक तकनीकों एवं वैश्विक शोध […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!