तीन साल बाद भी अधूरा बिरही-निजमुला मार्ग, बारिश में बढ़ा खतरा

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पूरा नहीं हो सका है। लगातार बारिश के बीच अधूरी सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार काली चट्टान से बिरही तक सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। जगह-जगह सड़क उबड़-खाबड़ बनी हुई है और कई हिस्सों में निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग क्षेत्र की नौ ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उनका आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क की बदहाल स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ब्यारा के पूर्व प्रधान बृज लाल ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी से क्षेत्र की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा की हर व्यवस्था पर रहेगी कड़ी नजर, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल आयुक्त और आईजी को सौंपी जिम्मेदारी

Thu Jun 4 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद और सुव्यवस्थित प्रबंधन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!