मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

  • धामी बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी, युवा अभियान का नेतृत्व करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ओएनजीसी के डॉ. बीआर आंबेडकर ग्राउंड में आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई और युवाओं से नशे के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने का आह्वान किया।

ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को मिलकर नशामुक्ति का संदेश हर घर और गांव तक पहुंचाना होगा।

धामी ने कहा कि नशा युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ उनके परिवार को भी प्रभावित करता है। युवाओं को खेल, योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल कर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी जागरूक करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है। नशे की लत से प्रभावित लोगों को परामर्श, उपचार और परिवार का सहयोग मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, डॉ. विकास लोईवाल और ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल में छिपे होने की आशंका; लुकआउट सर्कुलर की तैयारी

Sat Oct 24 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश में देहरादून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंत्री की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद से साहू के सामने न आने के बीच पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!