मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल प्रेषित करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं, जिनके माध्यम से सरकार को जमीनी स्तर की समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है और उनके समाधान के लिए प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गए हैं कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्ध रूप से लोगों को प्राप्त हो।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी उनकी समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक आश्वासन के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : बी.जी.आर. कॉलेज परिसर में वाहनों पर गिरे पेड़, फायर टीम ने हटाया

Sun May 3 , 2026
पौड़ी : आज 3 मई को डीसीआर पौड़ी द्वारा फायर स्टेशन पौड़ी को सूचना प्राप्त हुई कि बी.जी.आर. कॉलेज परिसर में खड़े कुछ वाहनों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है और गाडियां दबी हुई हैं। सूचना मिलते ही फायर यूनिट बिना विलंब किए आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!