जोहड़ी गांव अनारवाला में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

देहरादून। नयागांव क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 स्थित जोहड़ी गांव अनारवाला में स्वच्छता को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। स्थानीय पार्षद सागर लामा के नेतृत्व में आयोजित इस सफाई अभियान में युवाओं और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

अभियान के दौरान सड़क किनारे फैली गंदगी और कूड़े-कचरे को साफ किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए क्षेत्र को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया।

सफाई अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में डंप किया गया कूड़ा मिलने पर पार्षद सागर लामा ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से क्षेत्र का वातावरण खराब होता है और स्वच्छता अभियान प्रभावित होता है।

इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए भविष्य में अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालने का संकल्प लिया।

 
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Thu May 28 , 2026
देहरादून : जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. आशीष चौहान ने क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए जिला स्तर पर ऑनलाइन शिकायत […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!