सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी सांस्कृतिक भावनाओं, आकांक्षाओं और आदर्शों का प्रतीक है। हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता की पहचान भी है। यह देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के साथ ही विविधता में एकता की भावना को भी सशक्त करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी ने भारतीय समाज को जोड़ने और सामाजिक चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी हिन्दी ने देशवासियों को एक सूत्र में बांधने में अहम योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिन्दी के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हिन्दी के गौरव और सम्मान को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हिन्दी दिवस पर अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें और राजभाषा हिन्दी के सम्मान एवं विकास में सहभागी बनें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी

Tue Sep 15 , 2026
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला को गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे पकड़ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!