शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार

कोलकाता। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्रिकेटर के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, मारपीट और आपराधिक धमकी समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, एक छात्रा ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभिषेक पोरेल पिछले करीब तीन वर्षों से उसके साथ रिश्ते में थे। महिला का दावा है कि क्रिकेटर ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और पोरेल ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।

शादी से मुकरने का आरोप

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का वादा पूरा करने से इनकार कर दिया। महिला ने क्रिकेटर पर मारपीट करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

इसके बाद मामला कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचा। अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, क्रिकेटर ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।

हुगली रूरल पुलिस के एसपी कुंवर भूषण सिंह के अनुसार, पुलिस को महिला की शिकायत मिली थी और मामले की जांच की जा रही है।

इंडिया-ए के लिए भी खेल चुके हैं पोरेल

अभिषेक पोरेल बंगाल के प्रमुख युवा क्रिकेटरों में शामिल हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं और इंडिया-ए टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इंडिया-ए के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है।

पोरेल ने 2021-22 सत्र में बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अब तक 32 प्रथम श्रेणी और 23 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तमक नाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के निर्देश

Tue Aug 11 , 2026
ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर बेली ब्रिज बहने के बाद प्रशासन अलर्ट. प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश. देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अचानक बढ़े जलप्रवाह से बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!