पैनखण्डा समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग

​जोशीमठ। ज्योतिर्मठ क्षेत्र के पैनखण्डा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची में सम्मिलित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती ने इस संबंध में राज्य अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी को पत्र भेजकर समुदाय की लंबित मांग पर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है। अमित सती ने अवगत कराया कि पैनखण्डा समुदाय पिछले 10 वर्षों से लगातार केंद्रीय सूची में दर्ज होने के लिए प्रयासरत है और कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है, किंतु अभी तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने आयोग के अध्यक्ष से निवेदन किया है कि वे अपने स्तर से केंद्र सरकार को इस बाबत अनुशंसा पत्र भेजें, ताकि वर्षों से उपेक्षित इस समुदाय को केंद्रीय सेवाओं और योजनाओं का उचित लाभ मिल सके। उन्होंने संपूर्ण पैनखण्डा क्षेत्र के विकास और सामाजिक न्याय के लिए इस कदम को नितांत आवश्यक बताया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार

Fri Mar 13 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। भराड़ीसैण विधानसभा से शादी समारोह के लिए लौट रहे दो विधायकों के काफिले को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सिमली में रोक दिया। इसके चलते पुलिस ने उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल मालसी भेज दिया। बताते चलें कि स्थाई […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!