दुर्गम पहाड़ी में छह शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ के समीप शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत के बाद दुर्घटनास्थल से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। दुर्गम पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंचना बचाव दलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें पांडुकेश्वर की ओर से कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंच चुकी हैं।

रेस्क्यू टीमें दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं। अभियान को गति देने के लिए आसपास के ऊंचाई वाले गांवों की ओर से वैकल्पिक पैदल रास्तों की भी तलाश की जा रही है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के साथ मौसम की चुनौतियां भी बचाव अभियान को कठिन बना रही हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सभी रेस्क्यू एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। बचाव दल पूरी तत्परता से अभियान में जुटे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि छहों मृतकों के पार्थिव शरीर सुरक्षित निकालकर जोशीमठ पहुंचाए जाएं। अभियान में लगे जवानों और कार्मिकों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन अभियान की लगातार निगरानी कर रहा है और रेस्क्यू टीमों को आवश्यक संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फूलों की घाटी के द्वार बंद, सैलानियों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड

Sat Oct 31 , 2026
इस सीजन 35,261 देशी-विदेशी पर्यटकों ने किया प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का दीदार वन विभाग को मिला 67.07 लाख रुपये का राजस्व गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार 31 अक्टूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। एक जून को खुले घाटी के द्वार पांच […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!