एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन

  • 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
  • अन्य विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने भी की बढ़चढ़कर भागीदारी

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के पथरी बाग कैंपस में आयोजित जॉब उत्सव 4.0 ने युवाओं के करियर को नई दिशा देने का कार्य किया। इस भव्य रोजगार मेले में 200 छात्र-छात्राओं का सफल कैंपस प्लेसमेंट हुआ, जबकि 1000 से अधिक छात्रों ने इसमें पंजीकरण कर उत्साहपूर्वक भागीदारी की। एसजीआरआरयू जाॅब उत्सव 4.0 में अन्य विश्वविद्यालयों एवम् शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

इस एक दिवसीय जॉब फेयर में आईटी, फार्मास्यूटिकल, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल और फाइनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों की 35 नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख कंपनियों में आईटीसी, टेक महिंद्रा, मुथुट फाइनेंस, एसबीआई, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, एनआईआईटी, विंडलास, जस्ट एग्रीकल्चर, डिजियूनी और स्मार्ट ब्रेन्स शामिल रहीं। चयनित छात्र-छात्राओं को आकर्षक पैकेज पर नौकरी के अवसर प्राप्त हुए, जिससे उनके करियर की मजबूत शुरुआत सुनिश्चित हुई। प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. मनीषा मैदुली के अनुसार, यह आयोजन छात्र-छात्राओं के लिए बेहतरीन अवसर साबित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोजगार मेले की खास बात यह रही कि कंपनियों के एचआर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को इंटरव्यू की तैयारी, करियर चयन और प्रोफेशनल स्किल्स पर मौके पर ही मार्गदर्शन दिया।

तीन चरणों: लिखित परीक्षा, प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार पर आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया। इस दौरान छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विशेषज्ञों ने उन्हें भविष्य की दिशा तय करने में भी मदद की। इस सफल आयोजन में विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल, इंडस्ट्री इंटरफेस सेल और प्लेसमेंट सेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समन्वयक, सभी विभागों के डीन, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ा फैसला, 6 बड़े अधिकारियों की तैनाती

Sun Apr 12 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। इस बार 6 वरिष्ठ अधिकारी यात्रा मार्गों की सीधी मॉनिटरिंग और […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!