उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 3 अक्टूबर 2026 कर दी है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाना था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है। इसके साथ ही फार्म 6,7 और 8 की 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर तक की जाएगी। जिसके बार 3 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी

Wed Sep 9 , 2026
चमोली : श्री नंदादेवी बड़ी जात यात्रा आयोजन समिति द्वारा वर्ष 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी बड़ी जात यात्रा के दृष्टिगत वन विभाग, पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों द्वारा प्रस्तावित पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य यात्रा मार्ग की वर्तमान स्थिति, सुगमता एवं सुरक्षा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!