जोशीमठ में जोगीधारा का कूड़ा डंप हटाया, आधुनिक डंपिंग जोन से होगा वैज्ञानिक निस्तारण

जोशीमठ। स्वच्छ भारत मिशन को साकार करते हुए नगर पालिका जोशीमठ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगर के मुख्य प्रवेश द्वार जोगी धारा के समीप वर्षों से डंप किए जा रहे कूड़े के ढेर को पूरी तरह हटाकर पालिका ने शहर को दुर्गंध और गंदगी से निजात दिला दी है। अब कूड़ा निस्तारण के लिए गौरंग (विष्णु प्रयाग पैदल मार्ग) के पास एक अत्याधुनिक डंपिंग जोन स्थापित किया गया है, जहाँ न केवल कूड़ा एकत्र होगा, बल्कि आधुनिक मशीनों के माध्यम से उसके वैज्ञानिक निस्तारण और पृथकीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण हो रहा है, बल्कि पालिका कूड़े के प्रबंधन से आय भी अर्जित कर रही है। अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने इसे भविष्य की वैज्ञानिक कार्ययोजना का हिस्सा बताया, वहीं पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी साह ने इसे नगर के विकास और स्वच्छता के संकल्प की ओर एक ‘ऐतिहासिक कदम’ करार दिया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं को बोर होल पद्धति से लीसा विदोहन का प्रशिक्षण, वन आधारित आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

Sat Apr 4 , 2026
पौड़ी : ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और वन आधारित आजीविका को मजबूत करने की दिशा में गढ़वाल वन प्रभाग, पौड़ी ने एक अहम पहल की है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में वन विभाग ने कंडोलिया वन पंचायत के अंतर्गत पंचायती वन क्षेत्र में बोर होल पद्धति […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!