भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 100 से अधिक लोग

​जोशीमठ/बद्रीनाथ। सीमांत जनपद चमोली के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुदरत के कड़े तेवरों और बीते बुधवार से जारी मूसलाधार बर्फबारी के चलते प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम में वर्तमान में तीन फीट से अधिक बर्फ जम जाने और कड़ाके की ठंड के कारण मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे 100 से अधिक इंजीनियरों, कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कच्चे भवनों या टेंटों में रह रहे मजदूरों को तत्काल पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और जोशीमठ वापस बुला लिया गया है, जबकि पक्के आवासों में रहने वालों को वहीं ठहरने की हिदायत दी गई है। लगातार खराब हो रहे मौसम और भारी हिमपात को देखते हुए प्रशासन ने बद्रीनाथ धाम जाने वाली सभी अनुमतियों पर फिलहाल पूर्णतः रोक लगा दी है। एसडीएम के अनुसार, मौसम सामान्य होने और बर्फबारी थमने के बाद ही आवाजाही और निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अनुमति प्रदान की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

Sat Mar 21 , 2026
देहरादून। राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद अब मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 12 हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। पूर्व मंत्री मदन कौशिक (हरिद्वार) को एक बार फिर अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पूर्व वित्त […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!