निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण

गोपेश्वर (चमोली)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर की ओर से गठित निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का तत्काल निरीक्षण किया। समिति ने महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया।

समिति ने महाविद्यालय की भूमि और भवन, कक्ष-कक्षाओं, पुस्तकालय, मूट कोर्ट, लीगल एड, कंप्यूटर सेंटर और कॉन्फ्रेंस हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किए गए। निरीक्षण समिति ने एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उनका फीडबैक लिया। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान समिति ने जियो-टैग फोटोग्राफ भी लिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय की संबद्धता को लेकर अप्रैल 2026 में भी निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से एक न्यायिक मामले में की गई टिप्पणियों के बाद देशभर की विधि शिक्षण संस्थाओं के तत्काल निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण समिति में पौड़ी के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. जीपी बडोनी संयोजक, विधि विभाग परिसर पौड़ी के डॉ. सुधीर कुमार चतुर्वेदी सदस्य और विधि विशेषज्ञ केबी थपलियाल, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता आरयूईएस शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि निरीक्षण समिति विश्वविद्यालय से संबद्ध अन्य शासकीय एवं निजी विधि शिक्षण संस्थानों का भी निरीक्षण कर चुकी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला

Mon Sep 7 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती पाडुली गांव के जंगल में रविवार को बाघ ने दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट और सुबोध बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बाघ की सक्रियता लंबे समय से बनी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!