कोटद्वार : नशे में वाहन चलाने वाले 4 चालकों पर कार्रवाई

कोटद्वार : बीती 3 नवम्बर को जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 वाहन चालकों (कोतवाली कोटद्वार-03 एवं कोतवाली पौड़ी-01) के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज किया गया तथा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
 
इसके अतिरिक्त कोटद्वार में नाबालिग द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के मामले में संबंधित वाहन को सीज किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 90 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Wed Nov 4 , 2026
श्रीनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!