कोटद्वार : डर के कारण घर से दूर पहुंचे बच्चे, पुलिस ने दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

कोटद्वार : चौकी दुगड्डा पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि दुगड्डा से कोटद्वार मार्ग पर पांचवी मील के पास दो छोटे बच्चे अकेले घूम रहे हैं, जो भटके हुए प्रतीत हो रहे हैं। 

सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक किशन दत्त शर्मा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर दोनों नाबालिग बच्चे पैदल घूमते हुए मिले, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम द्वारा अपने साथ चौकी दुगड्डा लाया गया। चौकी पर बच्चों से शांतिपूर्वक पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम एवं निवासी- झंडीचौड़ कोटद्वार बताया। बच्चों द्वारा बताया कि वे स्कूल से लंच टाइम में ही निकल गए थे और घर पर सूचना पहुंचने के डर से पैदल कुल्हाड़ स्थित अपनी ताई के घर जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्चों के परिजनों से संपर्क किया गया, जिस पर ज्ञात हुआ कि परिजन कोतवाली कोटद्वार में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे हुए थे। 

पुलिस टीम द्वारा दोनों बच्चों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें भोजन कराया गया तथा कुछ ही समय में चौकी पहुंचे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों  द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM धामी ने 12 मानचित्रकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कृषि सशक्तिकरण पर जोर

Sun Apr 12 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शासकीय आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!