कोटद्वार पुलिस ने लुधियाना से गुमशुदा महिला और बच्चे को किया बरामद

कोटद्वार : बीती 25 अक्टूबर को कोतवाली कोटद्वार में कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी अपने 15 माह के बच्चे को साथ लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई है परिजनो द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी महिला एवं बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया।
 
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा गुमशुदगी के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की सहायता से महिला एवं बच्चे की तलाश करते हुए उनके लुधियाना, पंजाब में होने की जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला एवं उसके बच्चे को 24 घंटे के भीतर लुधियाना, पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया।
 
पूछताछ में महिला ने पारिवारिक नाराजगी के कारण घर से चले जाने की बात बताई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं काउंसलिंग के उपरांत महिला एवं बच्चे को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : अंगद बिष्ट ने MMA फाइट में फिलीपींस के फाइटर को दी मात

Fri Oct 30 , 2026
रुद्रप्रयाग : उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग निवासी एमएमए (MMA) फाइटर अंगद बिष्ट ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी एमएमए फाइट में फिलीपींस के दिग्गज फाइटर मार्विन मालुनेस को हराकर शानदार जीत दर्ज की है।   जानकारी के मुताबिक, यह मुकाबला 24 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!