मैदान में छाने को तैयार कोटद्वार की पावनी, उत्तराखण्ड जूनियर फुटबॉल टीम में चयन

कोटद्वार : कोटद्वार की पावनी का चयन उत्तराखण्ड की जूनियर गर्ल्स टीम में हुआ है। जो नारायणपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली डॉक्टर तालीमेरेन आओ राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम उत्तराखण्ड मंगलवार को अपना पहला मुकाबला त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगी, वहीं 17 सितंबर को सिक्खिम्म, 21 सितंबर को चंडीगढ़ और 23 सितंबर को स०आ०ई० भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम के खिलाफ खेलेगी। 

पावनी के पिता स्वर्गीय गंगाराम माता मंजू देवी ग्रस्तानगंज के निवासी हैं।  जी.जी.आई.सी. कोटद्वार की शारीरिक शिक्षिका अनीता बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पावनी कक्षा 9 की छात्रा है और इस से पूर्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय एवं जनपद का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। 

सह सचीव सिद्धार्थ रावत ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की नागालैंड के डॉ. तालीमेरेन आओ जो कि स्वतंत्र भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पहले कप्तान थे और पेशे से चिकित्सक थे, उन्होंने 1948 के लंदन ओलंपिक में भारत का नेतृत्व भी किया था। ऐसी महान विभूति की स्मृति में यह राष्ट्रीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता हर वर्ष ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित की जाती है। 

पावनी ने फुटबॉल प्रशिक्षक महेंद्र रावत से ग्रासरूट की ट्रेनिंग ली और पिछले एक वर्ष से खेलों इंडिया सेंटर में युवा प्रशिक्षक शिवा चौधरी के देख देख में प्रशिक्षण कर रही हैं। 

अंतराष्ट्रीय कोच सुनील रावत, स्पोर्टस स्टेडियम इंचार्ज श्याम डांगी, विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष हरीश वर्मा उपाध्यक्ष प्रियंका रावत ने शुभकामनाए प्रेषित की हैं। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी : विरासत भी, भविष्य की संभावनाओं की भाषा भी

Tue Sep 15 , 2026
 डॉ. शोभा रावत   कोटद्वार : हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी संवेदना, स्मृति, संस्कृति और जीवन-दृष्टि की संवाहक है। भारतीय समाज के विविध अनुभवों को अपने भीतर समेटे हिंदी सदियों से पीढ़ियों के बीच संवाद का सेतु बनी हुई है। लोकजीवन से साहित्य तक, परिवार […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!