हिन्दी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए गीतकार प्रसून जोशी

दिल्ली : प्रख्यात गीतकार, लेखक और प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी को वर्ष 2026 के हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हर वर्ष 1 अगस्त को राष्ट्रभाषा आंदोलन के अग्रणी नेता राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती के अवसर पर दिल्ली के हिंदी भवन द्वारा प्रदान किया जाता है।

समारोह में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रसून जोशी को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रसून जोशी ने कहा कि रजत शर्मा जैसे वरिष्ठ पत्रकार के हाथों यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हिंदी भाषा और उससे जुड़े रचनात्मक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर रजत शर्मा ने प्रसून जोशी की हिंदी के प्रति प्रतिबद्धता और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे माहौल में भी हिंदी का सम्मान बढ़ाया, जहां अंग्रेजी का प्रभाव अधिक रहा। उन्होंने कहा कि प्रसून जोशी ने अपनी लेखनी, गीतों और विचारों के माध्यम से हिंदी को नई पहचान दिलाई है और वह इस सम्मान के वास्तविक हकदार हैं।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में साइबर हमला : सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं

Sun Aug 2 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को एक बड़े साइबर हमले के चलते मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएम रिलीफ फंड) सहित राज्य सरकार के करीब 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित हो गईं। मालवेयर अटैक का पता चलते ही सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने एहतियात के तौर पर प्रभावित वेबसाइटों को अस्थायी रूप […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!