हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, पुलना गांव में घर पर गिरा विशाल पत्थर

​जोशीमठ (चमोली)। हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर स्थित पुलना गांव में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर टूटकर प्रकाश नेगी नामक व्यक्ति के आवासीय भवन पर आ गिरा, जिससे घर को भारी नुकसान पहुँचा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर के भीतर मौजूद प्रकाश नेगी, उनकी पत्नी सुचिता देवी और उनके दो बच्चे सुरक्षित हैं। पत्थर गिरने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही जोशीमठ तहसील प्रशासन ने संज्ञान लिया और राजस्व विभाग की एक टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि राजस्व टीम गांव पहुँच चुकी है और नुकसान का विस्तृत जायजा ले रही है। टीम की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को दिए जाने वाले मुआवजे और नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीएलओ मैपिंग में सुस्ती पर सख्ती, तीन जिलों के ईआरओ को नोटिस

Thu Mar 19 , 2026
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले प्रदेश में चल रही बीएलओ मैपिंग की धीमी प्रगति पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!