धामी सरकार के पांच वर्षों में हुए कई ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी निर्णय – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

बीरोंखाल : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों के दौरान उत्तराखंड में अनेक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की गई। इसके साथ ही नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

मंगलवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खलधार-ठंगा मोटर मार्ग का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही 44 लाख रुपये की लागत से डुलमोट, चंदेली, कदोला, तैलीपखोली तथा जाखणी ग्राम सभाओं में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विकासखंड मुख्यालय में आयोजित जनसमस्या समाधान कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 10 किलोमीटर लंबे उफरैखाल-भत्पो-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अतिरिक्त सराईंखेत-जोगीमढ़ी मोटर मार्ग से कमलिया पल्ला तक प्रस्तावित तीन किलोमीटर सड़क निर्माण में वन संबंधी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, बीडीओ बीरोंखाल सुदर्शन सिंह, सुयश रावत, कमल किशोर, ओमपाल, बृजमोहन, मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिथौरागढ़ में 130 इन्फैंट्री बटालियन की भर्ती रैली 3 अगस्त से

Thu Jul 9 , 2026
पिथौरागढ़ : 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं द्वारा पूर्व सैनिकों एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए 3 अगस्त से 8 अगस्त, 2026 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली देवकठिया मैदान, पिथौरागढ़ में प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से आयोजित होगी। कमान अधिकारी, 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!