अधिकारी क्षेत्र में जाकर योजनाओं का करें नियमित निरीक्षण – सीडीओ अशोक जोशी

द्वारीखाल : विकासखंड द्वारीखाल सभागार में मंगलवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित विषय अधिकारियों के समक्ष रखे। इस दौरान पेयजल, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, वन विभाग, विद्युत एवं पंचायत भवनों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायी गयी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के बाद उसकी प्रगति एवं निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे समय-समय पर क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करें तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

पेयजल समस्याओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पानी की दिक्कत अधिक है, वहां आवश्यकता अनुसार टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि बीडीसी बैठकों में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने पर भी बल दिया।

बैठक में कनिष्ठ उप प्रमुख कौशल्या देवी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा एवं अर्जुन सिंह, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी लैंसडाउन शालिनी मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत नंदिता अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया, खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Wed May 20 , 2026
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरे प्रदेश […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!