पौड़ी गढ़वाल : होटल में बैठाकर शराब पिलानी पड़ी भारी, होटल स्वामी गिरफ्तार

पौड़ी : जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं नशे की हालत में हुड़दंग कर अव्यवस्था फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, आमजन से प्राप्त जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक होटल में चेकिंग की गई, जहां कुछ व्यक्ति शराब का सेवन करते पाए गए। 
 
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब पी रहे 04 व्यक्तियों (आकाश, शुभम, रविंद्र एवं अनीश कुमार) के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की। वहीं, होटल स्वामी अर्जुन सागर, निवासी पौड़ी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कोतवाली पौड़ी में मु0अ0सं0- 41/2026, धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था भंग करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 
पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही
1-आकाश घाघट उम्र 30 वर्ष,निवासी पौड़ी 
2- शुभम कुमार (उम्र 30 वर्ष) निवासी पौड़ी गांव 
3- रविंद्र कुमार (उम्र 39 वर्ष) निवासी बाल्मीकि बस्ती पौड़ी 
4- अनीश कुमार (उम्र 26 वर्ष) निवासी पौड़ी 
 
आबकारी अधिनियम में कार्यवाही
मु0अ0सं0- 41/2026, धारा- 60/68 आबकारी अधिनियम
 होटल संचालक- अर्जुन सागर निवासी पौड़ी गांव (उम्र 35 वर्ष)

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

Fri Oct 30 , 2026
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा सुरक्षित आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!