बढ़ते यातायात दबाव के बीच भी व्यवस्था कायम, सुरक्षित एवं सुगम चारधाम यात्रा के लिए मुस्तैद पौड़ी पुलिस

पौड़ी : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पौड़ी पुलिस लगातार सक्रिय एवं सतर्क होकर यातायात प्रबंधन में जुटी हुई है। यात्रा मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए वाहनों को चरणबद्ध एवं नियंत्रित रूप से आगे भेजा जा रहा है, जिससे मार्ग पर यातायात का संतुलन बना रहे तथा यात्रियों को अनावश्यक जाम एवं असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रीनगर में बनाए गए होल्डिंग एरिया में यात्रा वाहनों को आवश्यकता अनुसार कुछ समय के लिए रोका जा रहा है, ताकि आगे के मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सभी यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सके। पुलिस टीमें लगातार फील्ड में मौजूद रहकर यातायात संचालन, मार्गदर्शन, निगरानी एवं आवश्यक सहायता प्रदान कर रही हैं।

पौड़ी पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से विनम्र अपील करती है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें, धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। आपका सहयोग न केवल आपकी यात्रा को सुरक्षित एवं सहज बनाएगा, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा को भी सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : मृदुल जोशी बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, प्रदेश को किया गौरवान्वित

Tue Jun 16 , 2026
देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व और सम्मान का एक और अवसर सामने आया है। प्रदेश के होनहार युवा मृदुल जोशी ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड का […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!