राज्यपाल को पौड़ी पुलिस की शानदार सलामी, गार्द के अनुशासन और टर्नआउट की सराहना

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के भरसार में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल उत्तराखण्ड, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के आगमन पर अपर उपनिरीक्षक कमल किशोर के नेतृत्व में सैरिमोनियल ड्रेस में सजे पौड़ी पुलिस के जवानों द्वारा शानदार सलामी प्रस्तुत की गई। गार्द का उत्कृष्ट टर्नआउट, अनुशासन एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देखकर राज्यपाल ने गार्द की प्रशंसा करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल की सराहना पाकर गार्द में नियुक्त जवान अत्यंत उत्साहित व गौरवान्वित नजर आए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में शिक्षकों के वार्षिक ट्रांसफर और प्रमोशन पर सरकार सख्त, प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Sun Mar 29 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण हर हाल में किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, विद्यालयों के कोटीकरण से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय में प्रभावी और […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!