हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू

  • सत्र 2025-26 के लिए 11 संकायों के 46 विषयों में 484 सीटों पर होगा प्रवेश, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के आधार पर चयन

श्रीनगर । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के 11 संकायों में शोध प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें कृषि एवं संबद्ध विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, पृथ्वी विज्ञान, शिक्षा, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, कला एवं भाषाएं, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, प्रबंधन तथा विधि संकाय शामिल हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, पत्रकारिता, विधि और पर्यटन सहित 46 (छियालीस) विषयों में शोध के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार इस सत्र में विश्वविद्यालय परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों तथा जेआरएफ श्रेणी सहित कुल 484 सीटों पर प्रवेश प्रस्तावित है।

आरक्षण केंद्र सरकार एवं यूजीसी के प्रावधानों के अनुरूप लागू रहेगा। पात्रता के लिए अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत) के साथ स्नातकोत्तर उपाधि होना आवश्यक है। प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, गेट, जीपैट, सीड, आईसीएमआर-नेट, डीबीटी-नेट, आईसीएआर-नेट अथवा अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के स्कोर तथा साक्षात्कार के आधार पर संपन्न होगी। चयन में 70 प्रतिशत वेटेज परीक्षा स्कोर तथा 30 प्रतिशत साक्षात्कार को दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपने शोध प्रस्ताव की प्रस्तुति भी देनी होगी। ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं। अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। साक्षात्कार की तिथि संबंधित विभाग द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये तथा एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी सूचनाएं केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी और डाक द्वारा कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी (पीएचडी) विनियम, 2022 तथा इस संबंध में जारी अनुवर्ती संशोधनों के अनुरूप संचालित की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Tue Mar 3 , 2026
कोटद्वार : वर्तमान समय में मोबाइल फोन प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसके खो जाने से न केवल आर्थिक क्षति होती है, बल्कि व्यक्तिगत व पेशेवर कार्य भी प्रभावित होते हैं। आमजन की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!