कैंचीधाम मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, डीएम ललित मोहन रयाल ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

नैनीताल : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के प्रयासों के क्रम में जनपद नैनीताल के प्रसिद्ध कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

आगामी 15 जून को बाबा नीम करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले मेले के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में मंदिर परिसर स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं शटल सेवा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अग्निशमन व्यवस्थाओं की विभागवार गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से चाक-चौबंद रखी जाएं।

परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं खैरना से श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा संचालित की जाएगी, जिसके लिए 254 बसें एवं 250 टैक्सी/मेक्स वाहनों की व्यवस्था की गई है। किराया भी निर्धारित कर दिया गया है, जिसमें हल्द्वानी से ₹150, नैनीताल व भीमताल से ₹100 तथा भवाली व खैरना से ₹50 प्रति व्यक्ति एकतरफा किराया तय किया गया है।

यह समग्र तैयारी राज्य सरकार के उस संकल्प को दर्शाती है, जिसमें धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उत्तराखण्ड को सुरक्षित एवं व्यवस्थित धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा की जा रही यह पहल न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुगमता सुनिश्चित करेगी, बल्कि राज्य की पर्यटन छवि को भी और सशक्त बनाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोल्डन आवर में मदद से बच सकती है जान – नाज़िश कलीम

Thu Jun 11 , 2026
पौड़ी : सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सिविल जज एवं सचिव जिला […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!