आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में कार्यक्रम आयोजित, गणमान्य अतिथियों ने की शिरकत

बड़कोट। आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में आयोजित कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लतिका भंडारी तथा वार्ड नंबर-3 के सभासद संजीव राणा मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीटीए अध्यक्ष बबीता जी ने की। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सोमनाथ थापा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गीता प्रसाद केरल, कोषाध्यक्ष सतीश भूषण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय की गतिविधियों, छात्राओं की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास को लेकर अपने विचार रखे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खनौरी बॉर्डर से दिल्ली कूच को किसान तैयार, कंक्रीट बैरिकेडिंग, वाटर कैनन-वज्र वाहन तैनात

Sun Aug 16 , 2026
जींद। किसान संगठनों के खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर जींद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए नरवाना नहर पुल और बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!